News Desk Supaul:
देहरादून के परेड ग्राउंड में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन 27 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित हुआ जिसमें पूरे देश से लगभग 2000 युवाओ ने भाग लिया। देहरादून में युवा तरुणाई का संगम लघु भारत के रूप में दिखा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी जी का विधिवत घोषणा हुआ वही प्रा. यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार कृष्णा सिंह अध्यक्ष रोटी स्माइल बैंक फाउंडेशन को विक्षिप्त मानसिकता के लोग के बीच काम करने के उपलक्ष में दिया गया। दायित्वों के घोषणा के क्रम में उत्तर बिहार के सुपौल जिले के वीरपुर निवासी सागर सत्या को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। सागर सत्या के इस चयन से जिले में खुशी की लहर है। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इसे गौरव की बात बताते हुए उनकी दायित्व पर हर्ष व्यक्त किया।
सागर सत्या लंबे समय से ABVP से जुड़े रहे हैं और और पूर्व में नगर मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा जिला संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों पर कार्य कर चुके हैं। संगठन में सक्रिय भूमिका और युवा नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें अब राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही विद्यार्थी परिषद सुपौल वर्तमान और पूर्व के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. रामकुमार कर्ण, भवेश झा, अरुण जयसवाल, मिथिलेश यादव, शिवजी कुमार, रंजीत झा नितेश कुमार, आशीष कुमार सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सागर सत्या का चयन संगठन के लिए प्रेरणादायक है। सभी ने आशा व्यक्त की कि वह नई जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाते हुए क्षेत्र और संगठन का नाम रोशन करेंगे।







