सावन मेले की तैयारियां तेज: बाबा भीमशंकर मंदिर में इस बार बदलेगी प्रवेश-निकास व्यवस्था, बढ़ेंगे CCTV और सुरक्षा इंतजाम

धरहारा स्थित बाबा भीमशंकर मंदिर में सावन मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर न्यास समिति की बैठक हुई। इस बार प्रवेश-निकास व्यवस्था में बदलाव, सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, बैरिकेडिंग, मेडिकल व फायर ब्रिगेड की 24 घंटे तैनाती सहित सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।

सुपौल: मिड-डे मील खाने के बाद 94 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, जांच शुरू

सुपौल के त्रिवेणीगंज स्थित मध्य विद्यालय मिरजवा में मिड-डे मील खाने के बाद 94 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है, जबकि प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुपौल: गणपतगंज में 24 जुलाई को होगा विशाल निरंकारी संत समागम, तैयारियां अंतिम चरण में

सुपौल जिले के गणपतगंज स्थित पंचायत भवन में 24 जुलाई को आयोजित होने वाले विशाल निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पंडाल, लंगर, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। स्वागतकर्ता (मुखी) और सत्संग इंचार्ज ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर युवती को कोसी नदी में फेंका, इंजीनियर और मजदूर की बहादुरी से बची जान

सुपौल में प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कथित तौर पर युवती को कोसी नदी में धक्का देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कनीय अभियंता और एक मजदूर की बहादुरी से युवती की जान बच गई। पुलिस युवती के आरोपों के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पटना में छात्रों का राजभवन मार्च उग्र, जेपी गोलंबर पर पुलिस से झड़प; वाटर कैनन और लाठीचार्ज, गांधी मैदान थानाध्यक्ष घायल

पटना में पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आईसा के छात्रों का राजभवन मार्च उग्र हो गया। जेपी गोलंबर पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद वाटर कैनन और लाठीचार्ज किया गया, जिसमें गांधी मैदान थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

सुपौल: राघोपुर में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार; वाहन गड्ढे में पलटा

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर दौलत पंचायत स्थित भगता टोला में तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से 46 वर्षीय रघुवीर साह की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन गड्ढे में पलट गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।