सुपौल: सीमावर्ती क्षेत्रों का एसपी शरथ आर. एस. ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के दिए निर्देश

सुपौल पुलिस अधीक्षक शरथ आर. एस. ने सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान थाना प्रभारियों को गश्त, वाहन जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।

सुपौल: उप विकास आयुक्त ने किया मानसरोवर झील पार्क का निरीक्षण, जल्द आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी तेज

सुपौल के उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार ने वीरपुर स्थित वन विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे मानसरोवर झील पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ पार्क में विकसित सुविधाओं की समीक्षा कर इसे जल्द आम लोगों के लिए खोलने की तैयारियों पर चर्चा की। पार्क में वॉकिंग ट्रैक, चिल्ड्रेन प्ले एरिया और नौकायन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सुपौल: वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण, पर्यटन विकास की संभावनाएं तलाशने पहुंचे डीडीसी व एसडीएम

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत डीडीसी इंद्रवीर कुमार और एसडीएम विनय कुमार ने वीरपुर-भीमनगर के सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर पर्यटन विकास और रोजगार सृजन की संभावनाओं का जायजा लिया।

सुपौल: सिमराही में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सर्वोटेक कार्यालय का शुभारंभ, डीएम सावन कुमार ने लोगों से की सोलर अपनाने की अपील

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत सिमराही बाजार में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सर्वोटेक कार्यालय का शुभारंभ जिलाधिकारी सावन कुमार, निर्मली विधायक अनिरुद्ध यादव एवं अन्य अतिथियों ने किया। इस दौरान डीएम ने लोगों से सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाकर अपने घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने की अपील की।