सुपौल: डीएम ने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा की, बैंकों को ऋण आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

सुपौल में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को पात्र आवेदकों के ऋण आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लाभार्थियों के घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र जल्द स्थापित हो सकें।

सुपौल से नई दिल्ली के बीच चलेगी दैनिक स्पेशल ट्रेन, 6 अगस्त से शुरू होगा परिचालन

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 6 अगस्त से सुपौल और नई दिल्ली के बीच दैनिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सहरसा, बरौनी, हाजीपुर, वाराणसी और प्रयागराज के रास्ते दोनों दिशाओं में संचालित होगी।

सुपौल: सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत, मुआवजे की मांग को लेकर NH-27 चार घंटे रहा जाम

सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र के नारायणपुर में सड़क हादसे में घायल 14 वर्षीय संतोष मंडल की नेपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-27 पर करीब चार घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

सुपौल: राघोपुर पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में फरार चार नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

राघोपुर थाना पुलिस ने मंगलवार रात अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सभी आरोपी विभिन्न कांडों में वांछित थे।