सुपौल में जमीनी विवाद पर खूनी झड़प, तीर-फरसा से छह घायल; गर्दन पर गंभीर चोट, हाथ में फंसा तीर, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल के त्रिवेणीगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। तीर और फरसा चलने से छह लोग घायल हुए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने गोलीबारी की सूचना को भ्रामक बताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेलवे पटरी के किनारे खेल रहा था 12 वर्षीय बालक, करंट लगने से मौत; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो

सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी में रेलवे पटरी के किनारे खेलने के दौरान 12 वर्षीय बालक दिलखुश कुमार की करंट लगने से मौत की बात सामने आई है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

SSB का सीमा पर बड़ा एक्शन, 3,216 किलो गांजा, 5,240 लीटर शराब और 100 वॉकी-टॉकी बरामद; 110 लोगों का रेस्क्यू, NIA समेत कई एजेंसियां जांच में जुटीं

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 45वीं वाहिनी SSB वीरपुर ने तस्करी और सीमा पार अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वर्ष 2026 में 3,216 किलो गांजा, 5,240 लीटर अवैध शराब और 1,900 नशीली टैबलेट जब्त की गईं। वहीं 4 अगस्त को 100 Baofeng वायरलेस सेट बरामद होने के बाद NIA, बिहार पुलिस, SIB और नेपाल APF समेत कई एजेंसियां मामले की संयुक्त जांच कर रही हैं।

रेल सुविधाओं को लेकर सांसद दिलेश्वर कामैत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, तीन प्रमुख मांगें रखीं

सुपौल सांसद दिलेश्वर कामैत ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर सुपौल संसदीय क्षेत्र की रेल सुविधाओं से जुड़ी तीन प्रमुख मांगें रखीं।

सुपौल: ट्रिपल राइडिंग पर चलेगा सघन अभियान, बाइक पर तीन-चार सवारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

वीरपुर अनुमंडल क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर तीन या चार सवारी करने वालों के खिलाफ प्रशासन सघन अभियान चलाएगा। एसडीएम विनय कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है और नियमों की अनदेखी करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सुपौल: राघोपुर में कल लगेगा सोलर मेला सह सोलर लोन मेला, डीएम करेंगे उद्घाटन, सोलर लाइट व सौर ऊर्जा योजनाओं की मिलेगी जानकारी

राघोपुर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय परिसर में शनिवार को सोलर मेला सह सोलर लोन मेला आयोजित होगा। डीएम सावन कुमार इसका उद्घाटन करेंगे। मेले में सोलर पैनल, सोलर लाइट, सौर ऊर्जा योजनाओं और सोलर लोन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपभोक्ताओं को दी जाएगी।