सुपौल: राघोपुर रेलवे स्टेशन बदहाल, गंदगी, टूटी बेंच और जर्जर प्लेटफॉर्म से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

सुपौल के राघोपुर रेलवे स्टेशन पर गंदगी, प्लेटफॉर्म पर उगी घास, गड्ढे, टूटी बेंच, गंदे शौचालय और बहते नल से यात्री परेशान हैं।
नेपाल में भारी बारिश का असर: कोसी बैराज से 2.41 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज, जिला प्रशासन अलर्ट

नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। कोसी बैराज से 2.41 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है और 56 में से 30 फाटक खोल दिए गए हैं। सुपौल जिला प्रशासन अलर्ट पर है, जबकि तटबंध के भीतर कटाव से कई परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हो रहे हैं।
सुपौल: स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक ने सीटी रिक्शा को मारी टक्कर, चालक समेत तीन घायल

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित सिमराही एनएच-27 पर धर्मपट्टी क्रॉसिंग के समीप स्टेयरिंग फेल होने से बेकाबू ट्रक ने सीटी रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए, जबकि ग्रामीणों ने ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया।
पांच साल से फरार शराब तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, 2600 लीटर अंग्रेजी शराब बरामदगी मामले में कार्रवाई

राघोपुर थाना पुलिस ने वर्ष 2021 के 2600 लीटर अंग्रेजी शराब बरामदगी मामले में पांच वर्षों से फरार चल रहे नामजद आरोपी को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।
सुपौल: राघोपुर में नवपदस्थापित एसडीएम ने जनप्रतिनिधियों संग की परिचयात्मक बैठक, राशन कार्ड और टीबी मुक्त भारत अभियान को बताया प्राथमिकता

राघोपुर पहुंचे नवपदस्थापित एसडीएम विनय कुमार ने टीसीपी भवन में पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। उन्होंने नए राशन कार्ड बनाने के विशेष अभियान और टीबी मुक्त भारत अभियान को प्राथमिकता बताते हुए पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपील की।
सुपौल: दवा नहीं मिलने का वीडियो वायरल पड़ा भारी, डॉक्टरों से अभद्रता के आरोप में एफआईआर दर्ज

राघोपुर रेफरल अस्पताल में दवा नहीं मिलने की शिकायत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों से कथित अभद्रता के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सुपौल: राघोपुर डीलर संघ ने एसडीएम नीरज कुमार को दी भावभीनी विदाई, तीन वर्षों के कार्यकाल को बताया यादगार

सुपौल के राघोपुर प्रखंड कार्यालय स्थित टीसीपी भवन में राघोपुर डीलर संघ ने वीरपुर के निवर्तमान एसडीएम नीरज कुमार को भावभीनी विदाई दी। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके तीन वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए मिथिला पाग, अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया।
रौशन पंडित हत्याकांड को लेकर सुपौल में प्रजापति समाज का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक के बाद डीएम-एसपी को सौंपा मांगपत्र

सुपौल में रौशन पंडित हत्याकांड को लेकर प्रजापति समाज ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। रोड मार्च की अनुमति नहीं होने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका, जिससे नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। बाद में आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीएम और एसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग की।
सुपौल: सिमराही में कोर्ट के आदेश पर तीसरी बार चला बुलडोजर, विरोध के बीच हटाया गया अतिक्रमण; महादलित परिवारों ने एनएच-131 जाम कर किया प्रदर्शन

सुपौल के राघोपुर स्थित सिमराही में न्यायालय के आदेश पर तीसरी बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। विरोध में महादलित परिवारों ने एनएच-131 जाम कर आगजनी की, जिससे कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
सुपौल में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मेला का शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

सदर अस्पताल, सुपौल में विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार नियोजन जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मेले का शुभारंभ हुआ। 11 से 31 जुलाई तक जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाकर परिवार नियोजन सेवाएं एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।