होली के बाद बिहार से बाहर जाने वालों के लिए 58 स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरी लिस्ट
होली के बाद बिहार से बाहर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 58 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें पटना, दानापुर समेत विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुरी और अन्य प्रमुख शहरों के लिए चलाई जाएंगी।