सुपौल के गरीब परिवार का बेटा बना टॉपर: साइकिल दुकान चलाने वाले पिता के राजदीप ने मैट्रिक में लाया छठा स्थान
सुपौल के राघोपुर प्रखंड के एक गरीब परिवार से आने वाले राजदीप कुमार ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 में छठा स्थान हासिल कर मिसाल पेश की है। साइकिल दुकान चलाने वाले पिता के बेटे ने 97% अंक लाकर पूरे जिले का नाम रोशन किया।