अररिया फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार तीन युवकों की मौत, सुपौल के राघोपुर के थे सभी मृतक

अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में पलासी–बथनाहा फोरलेन सड़क पर अज्ञात मालवाहक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों मृतक सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर फरार ट्रक की पहचान में जुटी है।