मंझे हुए डायरेक्टर ने जब बनाई नौसिखिए एक्टर संग फिल्म, दांव पर लगाया 88 करोड़, कमा डाले 250 करोड़


नई दिल्ली. बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ( Sanjay Leela Bhansali) ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म ‘खामोशी’ से किया था. हालांकि, इस फिल्म के रिलीज होने से पहले उन्होंने ‘परिंदा’ (1989) और ‘1942: अ लव स्टोरी’ (1994) में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया.

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘खामोशी’ फिल्म भले ब्लॉकबस्टर साबित नहीं हुई, लेकिन लोगों ने उनके डायरेक्शन को खूब सराहना की थी. यह फिल्म आज बॉलीवुड की क्लासिकल फिल्मों में गिनी जाती है. भंसाली ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’, ‘ब्लैक’, ‘गुजारिश’, ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं. बता दें कि कई सारे नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और पद्म श्री जैसे कई अवॉर्ड्स पा चुके संजय लीला भंसाली ने साल 2013 में अपने करियर को सबसे बड़ा रिस्क लिया तो लोगों का दिमाग भन्ना गया था. वो अपनी आने वाली फिल्म के लिए उस समय के सुपरस्टार, ऋतिक रोशन, सलमान खान, अजय देवगन, आमिर खान, शाहरुख खान ,संजय दत्त को छोड़ एक नौसिखिए एक्टर संग फिल्म बनाने की कसम खा चुके थे. वह नौसिखिए एक्टर कोई और नहीं अब सुपरस्टार की श्रेणी में शामिल हो चुके एक्टर रणवीर सिंह थे और वह फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ थी. यह साल 2013 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में बॉलीवुड को एक सुपरहिट जोड़ी दी. इस फिल्म के जरिए मंझे हुए डायरेक्टर ने नौसिखिए एक्टर यानी रणवीर सिंह को जिस तरह से तराशा था उसकी जितनी सराहना की जाए कम होगी. बता दें कि इस फिल्म में पहली बार दीपिका पादुकोण संग रणवीर सिंह की जोड़ी बनी थी. आपको बता दें कि जब रणवीर सिंह ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ को स्वीकार किया तो वह बॉलीवुड में बेहद नए थे. उन दिनों उनके एक्टिंग करियर को केवल 3 साल हुए थे. साल 2010 में रणवीर सिंह ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से डेब्यू किया था. उन दिनों रणवीर की 1-2 फिल्में ही रिलीज हुई थी. ‘लेडीज़ वर्सेस रिकी बहल’, ‘लूटेरा’ आदि फिल्में शामिल है. इसके वाबजूद भंसाली ने अपनी बिग बजट में उन्हें कास्ट किया था. ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ जब रिलीज हुई तो फिल्म देखने बाद दर्शकों की नजर में रणवीर सिंह सुपरस्टार बन गए . वहीं दीपिका संग उनकी जोड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. 88 करोड़ में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा कमाई की. यह फिल्म बॉलीवुड की क्लासिकल सुपर-डूपर हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. आपको इस फिल्म संबंधित एक और खास बात बता दें कि पहले इस फिल्म का टाइटल पहले ‘राम-लीला’ था. लेकिन कई समुदायों के विरोध के चलते इस फिल्म का टाइटल बदलकर गोलियों की ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ कर दिया गया था. फिल्म को हर किसी ने प्यार दिया. फिल्म खास कर गुजरात में काफी पसंद की गई थी. बता दें कि इस फिल्म में रणवीर-दीपिका के अलावा सुप्रिया पाठक, शरद केलकर, होमी वाडिया, भिमन्यु सिंह, ऋचा चड्ढा, गुलशन देवैया जैसे दिग्गज सितारों ने भी शानदार काम किया था.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]