इस दिन रखा जाएगा हरियाली तीज का व्रत, यहां जानिए शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. सनातन धर्म में सावन का महीना बहुत पवित्र महीना माना जाता है. हिंदू पंचांग के मुताबिक सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के मुताबिक, हरियाली तीज के दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं. इस दिन सुहागिन महिलाएं माता पार्वती और भगवान गणेश के साथ पूरे शिव परिवार का विधि विधान से पूजन करती हैं.

अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि हिंदू पंचांग के मुताबिक हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त को रखा जाएगा, जिसका शुभ मुहूर्त 18 अगस्त रात 1:01 मिनट से शुरू होकर 19 अगस्त रात 10:19 मिनट पर समाप्त होगा. हरियाली तीज के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिसमें सुबह 7:30 से लेकर 9:08 तक पूजा पाठ करने का शुभ मुहूर्त है.

जानिए धार्मिक मान्यता
सावन माह में पड़ने वाली हरियाली तीज के दिन विधि विधान पूर्वक शिव परिवार की पूजा आराधना करने से सभी तरह की मनोकामना पूरी होती है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घ आयु के लिए व्रत रखती हैं. इस दिन हरे रंग की चूड़ियां, हरे रंग की साड़ी पहनने का भी विधान है. एक तरफ जहां सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं तो दूसरी तरफ कुंवारी कन्याएं अच्छा वर पाने के लिए व्रत रखती हैं.

(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य मान्यताओं के आधार पर हैं. NEWS18 LOCAL किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)

Tags: Ayodhya News, Local18, Religion 18, Sawan

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]