बिरला ऑडिटोरियम में बिग सेल ऑफर, जूते और कपड़ों पर 80% डिस्काउंट, 15 अगस्त तक करें खरीदारी

अंकित राजपूत/ जयपुर. महंगाई के दौर में सस्ता घरेलू उपयोग का सामान हो या फिर कपड़े, लोग बिना देरी किए खरीद लेते हैं. शहरों में कई ऐसे बाजार हैं, जहां सस्ते दामों में सामान मिलता है. ऐसे कई मार्केट खासकर रविवार या शनिवार को लगाए जाते हैं, जहां डिस्काउंट सेल भी लगती हैं. ऐसा ही एक मार्केट अपने ग्राहकों को भारी डिस्काउंट दे रहा है. जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में ऑनली ब्रेड सेल के नाम से चल रही दुकान में कपड़ों और जूतों पर 80% डिस्काउंट वाली सेल लगी है. यह सेल 15 अगस्त तक चलेगी.

बिरला ऑडिटोरियम में चल रही बिग सेल में कपड़ों और जूतों पर 80% तक डिस्काउंट दिया जा रहा है. यहां पुरुषों और महिलाओं के सभी कपड़े मिल जाएंगे. साथ में स्टाइलिश जूते, चप्पल भी यहां बिल्कुल सस्ती कीमत पर खरीद सकते हैं. यहां आपको 300 रुपए में ब्रांडेड कंपनी के जूते मिल जाएंगे. पहनने वाले कपड़ों के साथ साथ कपड़ों के बैग, खिड़की, दरवाजों के पर्दे, बेडशीट, पिलो कवर जैसा सामान भी उपलब्ध है.

दुकान का समय
 इस दुकान पर पिछले कई दिनों से यह सेल चल रही है, जहां लोग बढ़ चढ़ कर सामान खरीद रहे हैं. सेल का समय सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक है.

Tags: Jaipur news, Local18, Rajasthan news

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]