लखनऊ की सबसे बड़ी राखी… बनाने में लगे 7 दिन, खूबसूरती देखकर आप भी कहेंगे वाह!

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. शहर में पहली बार आठ फीट की राखी बनाई गई है. इस राखी को लुलु मॉल में सजाया गया है. खास बात यह है कि यह राखी सात दिन में बनकर तैयार हुई है और इस पर लगभग एक लाख रुपए से भी ज्यादा का खर्च आया है. इसकी खूबसूरती की वजह इसका पारंपरिक तरीके से बनाया जाना है. इसमें छोटे-छोटे शीशे, रुई के बॉल के अलावा सात लेयर की अलग-अलग खूबसूरत डिजाइन दी गई है.

रंग बिरंगी यह राखी लोगों के आकर्षण का केंद्र है. यही वजह है कि लुलु मॉल में जाने वाले सभी लोग इसके सामने सेल्फी ले रहे हैं और तो और लुलु मॉल की ओर से यहां पर लोगों के लिए सरप्राइज गिफ्ट जीतने का भी मौका दिया जा रहा है. लुलु हाइपरमार्केट के महाप्रबंधक नोमान अजीज खान ने बताया कि ऐसी राखी लखनऊ में कहीं और देखने के लिए नहीं मिलेगी.

आगे बताया कि हमारा हमेशा से ही यह उद्देश्य रहता है कि सभी त्योहारों पर कुछ न कुछ नया किया जाए और लोगों के साथ मिलकर हर त्योहार को मनाया जाए. यही वजह है कि इस बार इस आठ फीट से भी ज्यादा बड़ी राखी को बनाया गया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र है और लोगों को खूब पसंद भी आ रही है.

मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट
नोमान अजीज खान ने बताया कि जो भी इस बड़ी राखी के साथ सेल्फी लेकर हमें सोशल मीडिया पर टैग करेगा या मैसेज करेगा उनके पास सरप्राइज गिफ्ट भेजे जाएंगे. यह भी बताया कि यह राखी 31 अगस्त तक लुलु मॉल के प्रथम तल पर बने लुलु फैशन स्टोर पर रहेगी. लुलु फैशन स्टोर के प्रवेश द्वार पर इस राखी को लगाया गया है.

लोग बोले बेहद खूबसूरत है
लुलु मॉल घूमने के लिए आए लोगों से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी राखी सच में आज से पहले नहीं देखी थी. यह बेहद खूबसूरत है और उन्हें यह अनोखा प्रयोग अच्छा लग रहा है. इसके साथ सेल्फी लेना भी यादगार है.

Tags: Local18, Lucknow news, Rakshabandhan

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]