Himachal Weather LIVE: हिमाचल में बारिश का कोहराम, अब तक 22 लोगों की मौत, शिमला के शिव मंदिर से 9 शव बरामद

शिमला. हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर टूटा है. बारिश और लैंडस्लाइड से भारी जानी नुकसान हुआ है. सोलन में सात लोगों की मौत हुई है. मंडी जिले में बादल फटने से कई लोग लापता है. शिमला में शिव मंदिर पर भूस्खलन हुआ है औऱ दो बच्चों को मलबे से निकाला गया है. यहां पर 25-30 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. मंडी जिले में चंडीगढ़ मनाली हाईवे का हाल बेहाल है.

जगह-जगह हाईवे पर फ्लैश फ्लड और मलबा आया है. बीती रात से 12 घंटे में 12 लोगों की जान चली गई है. शिमला में सात और सोलन में सात लोगों की जान गई है. सोलन के नालागढ़ में भी एक महिला की मौत हुई है. शिमला के शिव मंदिर से 9 शव बरामद हुए हैं. शिमला में कुल 12, सोलन में 8, मंडी में दो लोगों की मौत हुई है.

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. बीते 72 घंटे से यहां पर बारिश हो रही है. बीती रात से अब तक बारिश लगातार हो रही है. आलम यह है कि अब 300 साल पुराना पंजवक्त्र महादेव मंदिर फिर से डूबने लगा है. 9 जुलाई की बाढ़ से इस मंदिर का केवल ऊपरी हिस्सा बचा था. अब दोबारा ब्यास और सुकेती नदी में बाढ़ के चलते मंदिर का 10 फीसदी भाग डूब गया है.

हिमाचल में सभी सरकारी स्कूलों में सोमवार के लिए छुट्टी दी गई है. बच्चों की सुरक्षा के चलते स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं. सूबे में अब तक 264 लोगों की जान आपदा की वजह से जा चुकी है. सात हजार करोड़ रुपये का नुकसान मॉनसून की वजह से हुआ है.

अधिक पढ़ें …

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]