कार चलाना सीखने के लिए यहां लें एडमिशन, महज 24 दिन में जान जाएंगे ड्राइविंग, इतनी है फीस

रुपांशु चौधरी/हजारीबाग. अगर आप कार चलाना सीखना चाहते हैं और कोई सिखाने वाला नहीं है तो परेशान होने की आवश्यकता नही है. झारखंड के हजारीबाग में महज 24 दिन में आप पूरी तरह से कार चलाना सीख सकते हैं. यहां के जुलु पार्क में स्थित न्यू छोटा नागपुर मोटर ट्रेनिंग एंड इंजीनियर स्कूल में महज 4,000 रुपये की फीस दे कर ड्राइविंग सिखाई जाती है.

न्यू छोटा नागपुर मोटर ट्रेनिंग एंड इंजीनियर स्कूल के संचालक संजीव कुमार सिन्हा बताते हैं कि एनरोलमेंट के पहले दिन से ट्रेनिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. इसके लिए पहले दो दिन उन्हें गाड़ी में बिठा कर घुमाया जाता है. साथ ही, उन्हें थ्योरी बताई जाती है. इस दो दिन के बाद उन्हें मैदान में गाड़ी चलाने के लिये दिया जाता है. स्टेरिंग पर अनुभव हो जाने के बाद उन्हें ट्रेनर सड़क पर गाड़ी चलाने की ट्रेनिंग देता है. हमारे संस्थान में दो तरह की कार मारुति ऑल्टो और वैगन आर में ट्रेनिंग दी जाती है.

120 किलोमीटर चलाने की दी जाती है ट्रेनिंग

न्यू छोटा नागपुर मोटर ट्रेनिंग एंड इंजीनियर स्कूल में 20 दिन तक प्रतिदिन छह किलोमीटर गाड़ी चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है. साथ ही, चार दिन गाड़ी के रख-रखाव और ट्रैफिक रूल आदि के बारे में बताया जाता है. लड़कियों और महिलाओं को उनके घर से पिकअप और ड्रॉप की सुविधा दी जाती है.

ड्राइविंग सीखने आई रश्मि बताती हैं कि वो एक निजी बैंक में कार्यरत हैं. घर से ऑफिस आने-जाने में काफी असुविधा होती है. इस कारण से वो पिछले नौ दिन से यहां कार चलाना सीखने के लिए आ रही है. अब स्टेरिंग से उनका डर हट (खत्म हो) चुका है. अब वो आसानी से सड़क पर गाड़ी चला सकती हैं.

Tags: Driving Test, Hazaribagh news, Jharkhand news, Local18

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]