टमाटर से उतरा महंगाई का खुमार, धड़ाम से गिरे दाम, अब इतनी हुई कीमत

निखिल स्वामी/ बीकानेर. पिछले कई दिनों से टमाटर के भाव जहां आसमान छू रहे थे, वहीं अब टमाटर के दाम में गिरावट से टमाटर काफी सस्ते हो गए हैं. देश के हर घर में टमाटर के बिना सब्जी का स्वाद भी फीका लगता है. ऐसे में लोग बिना टमाटर की सब्जी खाते थे, लेकिन अब भाव कम होने यानी सस्ते होने से टमाटर का स्वाद भी चख सकेंगे. लोगों की थाली से टमाटर एक तरह से गायब हो गया था, लेकिन भाव कम होने फिर से टमाटर थाली में दिखेंगी.

दुकानदार श्याम तंवर ने बताया कि पिछले कई दिनों से टमाटर 160 से 200 रुपए बिक रहे थे, पहले लोग टमाटर नहीं ले जाते थे, लेकिन अब भाव कम होने से टमाटर दोबारा ले जाने लगे हैं. अब लोग नियमित ले जाने लगे हैं. अब बाजार में टमाटर 80 रुपए हो गए हैं. टमाटर के भाव घटने से ग्राहकी भी बढ़ गई है. साथ ही लोगों और दुकानदारों में काफी उत्साह भी नजर आ रहा है. जब से टमाटर के भाव बढ़े हैं, तब से लोगों ने टमाटर ले जाना बंद कर दिए थे. अब ग्राहक आकार टमाटर लेकर जा रहे हैं. ऐसे में दुकानदारों को उम्मीद है कि अब धीरे-धीरे टमाटर के भाव ओर भी कम हो जाएंगे.

इस तरह भाव हुए कम
वे बताते हैं कि पहले टमाटर हिमाचल से आते थे, लेकिन अब नासिक से टमाटर बीकानेर आ रहे हैं. अब मंडी में भी टमाटर काफी अच्छी मात्रा में आने लग गए हैं. पहले मंडी में टमाटर की एक गाड़ी ही आती थी, लेकिन अब टमाटर की चार से पांच गाडियां आनी शुरू हो गई हैं.

Tags: Bikaner news, Latest hindi news, Local18, Rajasthan news

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]