पलामू में 16 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 570 पदों पर होगी बहाली, जानिए कितनी मिलेगी सैलेरी

शशिकांत ओझा/ पलामू. जिला मुख्यालय डाल्टनगंज स्थित जिला नियोजन कार्यालय मे 16 अगस्त को भर्ती कैंप का आयोजन किया जायेगा.यह भर्ती कैंप एक दिवसीय आयोजित होगा. इस भर्ती कैंप में वैसे बेरोजगार युवक युवती हीं भाग ले सकते है.जो जिला नियोजन कार्यालय में निबंधित हो. यह भर्ती कैम्प में क्विज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी के द्वारा टाटा मोटर्स, जमशेदपुर सहित चार विभिन्न कंपनियों के लिए कुल 570 पदों बहाली की जायेगी. इस बहाली में मैट्रिक से लेकर ग्रेजुएशन तक के बेरोजगार अभ्यर्थी शामिल हो सकते है. यह भर्ती कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा. बेरोजगार युवक युवतियों को 10,000 से लेकर 15,000 रुपए तक वेतन भुगतान किया जाएगा.

जिला नियोजन पदाधिकारी धनंजय कुमार ने लोकल18 को बताया की इस भर्ती कैंप में 10वीं,12वीं,आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी शामिल हो सकते है.इस भर्ती कैंप में शामिल होनेके लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष है. वहीं अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष रखा गया है.उन्होंने बताया की कैंप में भाग लेने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी का झारखंड के किसी भी नियोजनालय में निबंधित होना आवश्यक है. जो अभ्यर्थी निबंधन नहीं कराए हो और भर्ती कैंप में भाग लेना चाह रहे हो वो जिला नियोजन कार्यालय में आकर अपना निबंधन करा लें. जिसके बाद ही भर्ती कैंप में शामिल हो सकते है.यह भर्ती कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा.

ये दस्तावेज जरूर लेकर जाएं
इस कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को सामिल होने के लिए शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, नियोजनालय का निबंधन कार्ड एवं अपना बायोडाटा लेकर आना आवश्यक है.

Tags: Jobs 18, Local18, Palamu news

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]