अररिया: फारबिसगंज काॅलेज में पेड़ पर से छात्र-छात्राओ के बीच प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका का वितरण, पढ़े पूरी खबर

न्यूज डेस्क अररिया: शिक्षा विभाग में के के पाठक के सुधार के कोशिश को पलीता लगाने में शिक्षाकर्मी ही आगे है। ताजातरीन मामला फारबिसगंज कॉलेज का है। जहां शुक्रवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के ग्यारहवीं और बारहवीं के टेस्ट परीक्षा की उत्तर पुस्तिका और प्रश्नपत्र पेड़ पर से छात्र छात्राओं के बीच वितरित की गई। जबकि परीक्षा का प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका का वितरण वर्ग में किया जाना था। लेकिन कॉलेज के कर्मचारियों ने पेड़ पर से छात्र छात्राओं के बीच वितरित की। शुक्रवार को फारबिसगंज कॉलेज में छात्र छात्राओं के बीच भारी भीड़ और अफरातफरी के बीच वितरित उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा सत्र 2022-24 और 2023-25 के छात्रों का 11वीं और 12 वीं की जांच परीक्षा पिछले 24 सितंबर 2023 से चल रहा है। जिसमें शुक्रवार को भी परीक्षा शुरू होने से पहले फारबिसगंज काॅलेज प्रशासन को काॅलेज में 11वीं और 12वीं में नामांकित परीक्षार्थियों के बीच प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिका वितरण करना था। जिसमें काॅलेज के कर्मचारियों ने परीक्षार्थियों के बीच परीक्षा हाॅल में प्रश्नपत्र, उत्तरपुस्तिका न बांटकर काॅलेज में लगे पेड़ के ऊपर ही बैठकर प्रश्नपत्र-उत्तरपुस्तिका वितरण करना शुरू कर दिया। जिसका किसी छात्र ने वीडियो बना लिया और फिर देखते ही देखते तेजी से वीडियो वायरल होने लगा।

फारबिसगंज कॉलेज के शिक्षा के साथ खिलवाड़ के मामले की जानकारी कई छात्र संगठनों को भी हुई।जिसके बाद छात्र संगठन कॉलेज पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। जन अधिकार छात्र परिषद् के कार्यकर्ताओ ने कॉलेज में इसका पुरजोर विरोध किया।मामले को लेकर जाप के प्रदेश सचिव शेख तालिब ने कहा कि एक ओर सरकार शिक्षा विभाग में सुधार करने को लेकर प्रयासरत है। वहीं दूसरी ओर सख्ती के बावजूद फारबिसगंज काॅलेज प्रशासन खुले आसमान में बिना किसी भय के शिक्षा को मजाक बनाते हुए प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिका खुलेआम बांट रही हैं। जो शिक्षा विभाग व काॅलेज प्रशासन के ऊपर बहुत बड़ा सवाल उठता है। तालिब ने अररिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी व पूर्णियां विश्वविद्यालय के कुलपति से इस मामले की गंभीरता पूर्वक उचित जांच करवाने का मांग की है। साथ ही उन्होने कहा कि ये कोई पहला मामला नही हैं जब फारबिसगंज काॅलेज प्रशासन पहली बार गड़बड़झाला किया है। इससे पहले भी कई मामले सामने आए हैं।जाप छात्र परिषद् के प्रदेश सचिव व छात्र नेता शेख तालिब ने कहा की अगर फारबिसगंज काॅलेज प्रशासन समय रहते कार्यकलाप में सुधार नही लाती है तो जल्द ही जाप छात्र परिषद् उग्र आंदोलन करने को विवश होगी।

इधर मामले में फोन पर फारबिसगंज कॉलेज के प्राचार्य पी.के.मल्लिक ने बताया कि वह फारबिसगंज में नहीं है और पूर्णिया में हैं। मामले से उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि मामले की जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी।

मौके पर सरफराज आलम, इब्राहिम अंसारी, आफताब जिया, टिंकू कुमार, दीपक दिलवर, आदेश दीवाना आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]