अररिया के टॉप टेन अपराधियों में शामिल मोस्ट वांटेड मंतोष मांझी गिरफ्तार, आधा दर्जन संगीन मामलों के हैं आरोपी

न्यूज डेस्क अररिया: फारबिसगंज थाना पुलिस ने जिले के टॉप टेन अपराधियों में शुमार मोस्ट वांटेड 35 वर्षीय मंतोष मांझी को गिरफ्तार किया है। फारबिसगंज थाना क्षेत्र के फुलवरिया हाट निवासी जितेंद्र मांझी के पुत्र मंतोष मांझी को पुलिस ने पूर्णिया से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले सहित कई लूटकांड में शामिल मंतोष मांझी की तलाश पुलिस को लम्बे अर्से से थी।गिरफ्तारी की पुष्टि अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने भी की है।
मंतोष मांझी के खिलाफ फारबिसगंज थाना में प्राथमिकी कांड संख्या – 330/11 दिनांक -02.07.2011 भादवि की धारा 394, कांड संख्या -127/12 दिनांक – 04.04.12 भादवि की धारा 394,25(1-बी)ए,26 एवं 27 आर्म्स एक्ट,कांड संख्या -218/18 दिनांक – 29.03.2018 भादवि की धारा 392,कांड संख्या – 118/19 दिनांक -21.02.2019 भादवि की धारा 394,कांड संख्या – 1167/19 दिनांक -16.12.2019 भादवि की धारा 392, प्रतापगंज थाना (सुपौल) कांड संख्या 114/20 भादवि की धारा 392 के तहत मामले दर्ज हैं।। पुलिस को इनकी लंबे अर्से से तलाश थी। मंतोष मांझी की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है और हाल के दिनों में घटित कई घटनाओं में अपरोक्ष तौर पर इनके शामिल होने की बात कही जा रही है।जिस पर से पर्दा हटाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]