बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हुआ तबादला, अधिसूचना जारी

न्यूज़ डेस्क: बिहार के प्रशासनिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। नीतीश कुमार की सरकार की एक आईएएस समेत बड़ी संख्या में उस समहर्ता और डीटीओ का तबादला किया है। इस बाबत सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 2015 बैच के आईएएस अधिकारी प्रशांत किशोर का तबादला कर दिया गया है।

प्रशांत किशोर को बिहार विकास मिशन के महाप्रबंधक बनाया गया है। साथ ही मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। प्रशांत किशोर इससे पहले समाज कल्याण विभाग के निदेशक पद पर तैनात थे। साथ ही उनके पास सामाजिक सुरक्षा के निदेशक पद का आतिरिक्त प्रभार भी था।

नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के मूल कोटि और उप सचिव स्तर के अधिकारियों का भी तबादलता किया है। इसके अलावा कई जिलों के परिवहन पदाधिकारियों का भी तबादला किया है। तबादले से जुड़ी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

बता दें कि जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 70 अधिकारियों का तबादला किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]