सुपौल: पिपरा में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन, मुकेश सहनी ने कहा जो पार्टी आरक्षण देगी उसके साथ रहेगी निषाद समाज।

न्यूज़ डेस्क सुपौल: पिपरा प्रखंड अंतर्गत पिपरा बाजार स्थित विनोबा गांधी मैदान में विकाशाशील इंसान पार्टी के संस्थापक सह पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के नेतृत्व में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा का सभा आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोगों ने भाग लिया। अपने संबोधन में मुकेश साहनी ने कहा कि वह निषाद समाज को आरक्षण मिले इसको लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। जो पार्टी निषाद समाज को आरक्षण देगी आगामी चुनाव में उसे निषाद समाज द्वारा समर्थन किया जाएगा। कहा कि यह मायने नहीं रखता की कौन पीएम का उम्मीदवार होगा, जो पार्टी निषाद समाज को आरक्षण देगा निषाद समाज उसका साथ देगी।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से निषाद समाज लगातार अपने हक की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। लेकिन किसी भी सरकार ने उनकी बातों को नहीं सुनी अब समय आ गया है कि निषाद समाज को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़ना होगा। जब तक लोग वोट की कीमत नहीं समझेंगे तब तक उनका अधिकार नहीं मिल सकता कहा कि वह लगातार कई वर्षों से संघर्षरत है और इस बार निषाद समाज को आरक्षण दिलवाकर ही दम लेंगे। कहा कि जो समाज अपने हक की लड़ाई संगठित होकर लड़ते हैं उन्हें सफलता मिल रही है और इसी कड़ी में इस बार निषाद समाज एकत्रित हुए हैं गोल बंद हुए हैं और अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस मौके पर मौजूद लोगों को गंगाजल से संकल्प भी दिलाया गया।इस दौरान विकासशील इंसान पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]