अररिया में फर्जीवाड़ा कर खाते से सीएसपी संचालक ने निकले 55 हजार रूपये,थाना में लिखित शिकायत

न्यूज़ डेस्क अररिया: फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मझुआ वार्ड संख्या 12 की रहने वाली 37 वर्षीया ललिता देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर सीएसपी संचालक ललित कुमार पैक पर खाते से फर्जीवाड़ा कर 55 हजार रूपये निकासी कर लेने का आरोप लगाया है।

बता दें कि थानाध्यक्ष को दिए अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि मझुआ वार्ड संख्या 12 का ही रहने वाला 35 वर्षीय ललित कुमार पैक पिता -तिनकौड़ी गांव में सीएसपी बैंक का संचालन करता है। 17 अगस्त से 11 सितंबर 2023 तक में अलग अलग तारीख को कुल 55 हजार रूपये की निकासी अवैध तरीके से फर्जीवाड़ा कर निकाल लिया। लेकिन सीएसपी संचालक के द्वारा उन्हें 55 हजार के स्थान पर महज 30 हजार रूपये ही दिया गया। उन्होंने फर्जीवाड़ा होने का पता बैंक से स्टेटमेंट निकालने के बाद पता चलने की बात कही।

जानकारी के बाद पूछने पर सीएसपी संचालक के द्वारा गंदी गंदी गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया।उन्होंने सीएसपी संचालक के द्वारा धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।मामले पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष ने आवेदन मिलने की बात करते हुए जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]