अररिया: फारबिसगंज में प्रतिबंधित लॉटरी टिकट के साथ सन्नी सिंह गिरफ्तार

न्यूज डेस्क अररिया: फारबिसगंज में प्रतिबंधित अवैध लॉटरी का धंधा लंबे अर्से से चल रहा है। दशहरा दीपावली के समय तो यह धंधा काफी फलता फूलता रहा है। पुलिसिया कार्रवाई के बावजूद बंगाल से लॉटरी का टिकट लाकर बिक्री करने वाले धंधेबाज जेल से निकलने के बाद फिर से इस गोरखधंधे में लग जाते हैं और भोले भाले जनता की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने से गुरेज नहीं करते।

बता दें कि फारबिसगंज में प्रतिबंधित लॉटरी का धंधा करने वालों की जड़े काफी गहरी है। इसी कड़ी में फारबिसगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लॉटरी का धंधा करने वाले सन्नी सिंह पिता स्व.बिल्लू सिंह को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने सन्नी सिंह को सुभाष चौक से गिरफ्तार किया है। उसके पास से बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों के प्रतिबंधित लॉटरी का टिकट पुलिस ने बरामद किया। गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष आफताब अहमद के नेतृत्व में एसआई अमित कुमार, एसआई अजय कुमार यादव ने पुलिस बलों के साथ छापेमारी कर यह कामयाबी हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]