दोस्तों के साथ नशे का शिकार 20 साल के युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, परिजनों ने हत्या करने का लगाया आरोप

न्यूज डेस्क अररिया: फारबिसगंज के जे पी सभा भवन परिसर में 20 साल के युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। युवक का शव बाहर परिसर में खिड़की से रस्सी के सहारे गर्दन में लपेटा हुआ था। हत्या करने के बाद खुद से खुदकुशी करने की दिखाने की कोशिश की गई। युवक नशे का आदी था। अपने दोस्तों के साथ नशा करता रहता था। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि उनके नशेड़ी दोस्तों ने ही हत्या की है। हत्या के बाद गले में रस्सी लपेट कर खिड़की से बांधकर स्वयं से खुदकुशी करने का षड्यंत्र दोस्तों ने रचा। मृतक की शिनाख्त दरभंगिया टोला वार्ड संख्या 11 निवासी सलाम उर्फ भुट्टू के 20 साल के पुत्र सिंधवाद उर्फ बाबू के रूप में की गई है।

बता दें कि मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उनके पिता ठेला चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण किया करता है। शव देखे जाने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सहित फारबिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए मामले की तफ्तीश में जुट गई है।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजी।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वही शव जहां मिला, उससे कुछ दूरी पर बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतल और सनफिक्स का रैपर मिला है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि भवन में शराबखोरी के साथ साथ नशा करने के लिए नशेड़ी उपयोग करते रहे हैं।

मामले को लेकर मृतक के भाई नूर आलम ने बताया कि शनिवार शाम से ही बाबू गायब था। रातभर काफी खोजबीन की गई। लेकिन कहीं उनका पता नहीं चला। सुबह में जेपी सभा भवन के पास ही सब्जी हाट लगता है। जहां दस बजे के करीब कुछ लोगों ने खिड़की से बंधा शव देखा। जिसके बाद जानकारी मिली और मौके पर पहुंचने पर सिंधवाद उर्फ बाबू के शव को पाया। उन्होंने बताया कि वह इन दिनों नशे का आदी था और कुछ मुहल्ले के दोस्तों के साथ नशा करता था। जिस पर कुछ बंदिशें भी लगाई गई थी।घर से बिना काम के निकलने पर रोक लगाई गई थी। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि रात में नशा करने के बाद उनके दोस्तों ने ही उनकी हत्या की और शव को खिड़की से लटका दिया।

सूचना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।फारबिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी सूर्य कुमार सिंह ने बताया कि बगल में ही शराब,प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप के बोतल,चिपकाने वाला गम सनफीक्स के रैपर और ट्यूब मिले हैं।उन्होंने ऐसी आशंका व्यक्त की कि चूंकि परिसर हमेशा लॉक रहता है। लेकिन पीछे की चहारदीवारी छोटे होने के कारण नशेड़ी नशा के लिए इसका उपयोग करते हैं।रात में भी कुछ दोस्तों के साथ मिलकर नशा करने के बाद हत्या की गई हो।पुलिस अधिकारी ने बताया कि जीभ थोड़ा बाहर निकला हुआ था। साथ ही गले में रस्सी से दाबे जाने के निशान हैं। प्रथमदृष्टया हत्या करने की उन्होंने आशंका जताई। मामले में पुलिस के द्वारा वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेने की बात कही गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]