सुपौल के गणपतगंज में संदेहास्पद स्थिति में 18 वर्षीय युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ डेस्क सुपौल: सुपौल जिलांतर्गत राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज किसनपुर सड़क पर गणपतगंज के समीप मदरसा के पास से रविवार की देर संध्या एक युवक का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया शव पर कोई जख्म नहीं दिख रहा था, हालांकि शव से खून निकल रहा था। युवक की पहचान देवीपुर पंचायत के कोरियापाट्टी वार्ड नंबर 6 निवासी स्व सियाराम पासवान के 18 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार पासवान के रूप में किया गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा परिजनों को दिया गया। वहीं सूचना पर परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को राघोपुर रेफरल अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक का फ़ाइल फोटो

जानकारी देते मृतक के चाचा सत्यनारायण पासवान एवं वीरेंद्र पासवान ने बताया कि उनलोगों को लोगों के द्वारा घटना की जानकारी मिली। जानकारी पर जब घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि वह मृत पड़ा हुआ था। बताया कि मृतक धर्मवीर अपने बाइक BR 50M 9523 से घर से गणपतगंज बाजार सब्जी खरीदने गया था। बताया कि बाजार से घर लौटने के क्रम में यह घटना घटित हुआ है। लेकिन घटना के कारण का किसी को कोई जानकारी नहीं है। बताया कि मृतक तीन भाई में सबसे छोटा है, दो भाई अपने परिवार के साथ अलग रहता है। मृतक अपने माता के साथ रहता था उसका अभी शादी नहीं हुआ था। बताया कि इसे किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं था।

इस बावत राघोपुर अस्पताल में मौजूद चिकित्सक निलेश प्रधान ने बताया कि घटना का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश केसरी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, आगे की कार्यवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]