सुपौल: सड़क सुरक्षा सह प्राथमिक उपचार जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, दुर्घटना से बचाव व यातायात नियमों का पालन करने हेतु किया अपील

न्यूज डेस्क सुपौल: सड़क दुर्घटना के दौरान प्राथमिक उपचार और सड़क सुरक्षा विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम सोमवार को राघोपुर प्रखंड अंतर्गत हरावत राज उच्च विद्यालय गणपतगंज में आयोजन किया गया। इस दौरान सड़क दुर्घटना से बचाव व यातायात नियमों के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई।

जानकारी देते हुए अपर जिला परिवहन पदाधिकारी वसुंधरा प्रियदर्शी ने बताया कि एन.एच. किनारे जिले के सभी हाई स्कूलों में सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर बच्चों को जागरूक कराया जा रहा है ताकि जिले के अंदर दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सके। कहा कि दुर्घटनाओं से युवा पीढ़ी ज्यादा प्रभावित हो रही है अतः हमें रोड़ सेफ्टी नियमों का पालन करना चाहिए। बताया कि प्रत्येक महीने जिले के अलग-अलग स्कूलों में सड़क सुरक्षा से सम्बंधित कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने छात्रों से अपील करते हए कहा कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहने, सीट बेल्ट पहने, सुरक्षित वाहन चलाये साथ ही गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।

वहीं सड़क सुरक्षा समिति सदस्य शम्भु चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये है जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में दूसरों की मदद करने एवं जीवन रक्षक बनने हेतु जागरूक करना है। कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों के बीच सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के बचाव उनके तत्काल उपचार हेतु विभिन्न जानकारी दिया जा रहा है। बताया कि 26 से 31 तारीख तक प्रत्येक महीने में जिले के अलग-अलग स्कूलों में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

मौके पर रेडक्रॉस सचिव रामकुमार चौधरी, अपर निरीक्षक परिवहन पदाधिकारी अमित कुमार, जिला कोडिनेटर सुरेश सिंह, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार, शिक्षक पवन कुमार, ब्रह्मानंद यादव, परमानंद विमल, दिलीप दिनकर, दिलीप कुमार, डॉ. भास्कर कुमार, आशीष कुमार, नरेंद्र प्रताप, रौशन कुमारी, कुमारी गीतांजलि आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]