श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अक्षत निमंत्रण कार्यक्रम को लेकर विहिप की हुई बैठक

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया


श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अक्षत निमंत्रण कार्यक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक फारबिसगंज के मारवाड़ी अतिथि सदन में गुरुवार को आयोजित की गयी। जिसमें बड़ी संख्यामें सनातनियों ने भाग लिया। बैठक में प्रांत सुरक्षा प्रमुख पंकज सिंह भी शिरकत किये। जहां जिला मंत्री शुभम चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन किया। बैठक में 22 जनवरी को मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के समय में सभी अपने-अपने घर में भजन एवं दीपोत्सव का कार्यक्रम के अलावे सभी मंदिरों में दीप जला घर-घर में प्रभु श्री राम की आराधना पर विस्तृत चर्चा की गयी।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत प्रमुख श्वेताभ मिश्रा ने बताया कि किस प्रकार से श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अक्षत निमंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार हेतु जोड़ा जाए, इसको लेकर रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि हम सबों के लिए अति सौभाग्य का विषय है कि हम सबों को प्रभु श्री राम के कार्य करने का मौका मिल रहा है। इस हेतु सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की अक्षत वितरण योजना के अंतर्गत अपनी सेवा को सुनिश्चित करें। श्वेताभ मिश्रा ने कहा कि अपने विचार परिवार के द्वारा जिस प्रकार से अक्षत कार्यक्रम तय किया गया है उसके अंतर्गत ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता अपना योगदान देंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि घर-घर में अक्षत वितरण का कार्यक्रम सफलता पूर्वक निष्पादित किया जाए।

वहीं प्रांत सुरक्षा प्रमुख पंकज सिंह बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि अररिया जिला के भी कुछ संतों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के द्वारा आमंत्रित किया गया है। इसमें मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के महात्मा मथुरा जी एवं रामू बाबा को आमंत्रण पत्र आया है। हिंदू हित एवं संगठन विस्तार के अनेक बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रांत प्रमुख धर्म प्रसार श्वेताभ मिश्रा, प्रांत सुरक्षा प्रमुख पंकज जी, जिला उपाध्यक्ष संतोष झा, जिला मंत्री शुभम चौधरी, बजरंग दल जिला संयोजक संजीव शाह, पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, धर्म प्रसार जिला सह प्रमुख आदित्य वर्धन, मथुरा जी, फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष मनोज पांडे जी, कुर्साकाटा प्रखंड अध्यक्ष पवन शाह, नरपतगंज प्रखंड संयोजक नीरज भगत ,भरगामा से राकेश रंजन परिहार, नवराज कुमार, मुकेश ठाकुर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]