सुपौल: आग से 3 लाख की संपत्ति राख, चार मवेशी भी जले

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

शुक्रवार की देर रात्रि जिले के करजाईन थाना क्षेत्र के करजाईन वार्ड नंबर 13 निवासी शिवनारायण मेहता के घर में आग लगने से सभी सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी देते हुए पीड़ित शिवनारायण मेहता ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि घर में आग लग गई। उस समय घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। शोर मचाने के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अगलगी में दो गाय भी जलकर मर गई, जबकि दो बाछी झुलस गई है। बताया कि आग लगने से दो घर, अनाज, कपड़ा, आवश्यक कागजात, घर में रखे 30 हजार की नकद समेत तीन लाख की संपति जल कर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना की सूचना करजाईन थाना तथा अंचलाधिकारी राघोपुर को दे दी गई है। 

वहीं मुखिया ललिता देवी, सरपंच रेखा देवी, वार्ड सदस्य माधुरी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू कुमार आदि ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए अविलंब मुआवजे प्रदान करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]