दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेला का हुआ समापन

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

आत्मा के सौजन्य से जिला कृषि कार्यालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कृषि मेला सह कृषि प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को किसानों द्वारा लगाए गए कृषि प्रदर्शनी स्टाल का गठित मुलांकन कमेटी के द्वारा कृषि क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार जमुआ के राजेश झा को मोटे अनाज उत्पादन के लिए दिया गया। द्वितीय पुरस्कार कृषि क्षेत्र में रानीगंज के भोड़हा के जगदीश यादव को तथा तृतीय पुरस्कार पलासी के भीमा के हर्षवर्धन ठाकुर को दिया गया। मत्स्य क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार सिकटी के बरदाहा के सुरेश कुमार विश्वास को एवं द्वितीय पुरस्कार अररिया नगर के मो. निसार तथा तृतीय पुरस्कार सिकटी के बरदाहा के भवेश कुमार बरदाहा को दिया गया।

वहीं उद्यान क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार रानीगंज के बरबन्ना के घोलट ऋषि, स्ट्रबेरी में द्वितीय पुरस्कार मायानन्द मंडल और तृतीय पुरस्कार अशोक सिंह को संतरा उत्पादन के क्षेत्र में दिया गया।पुरस्कार पाने वाले कृषकों को जिला कृषि पदाधिकारी अररिया द्वारा बधाई देते हुए कृषि के बीच प्रमाण पत्र भी वितरण किया। इन सभी के अलावे अन्य वैसे कृषक जो इस कृषि उत्पादन प्रदर्शनी में भाग लिए, उन्हें भी संतावना पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]