पिपरा में कुत्ता चोरी होने की शिकायत दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

पिपरा थाना में शनिवार लिखित आवेदन देकर पालतू कुत्ता के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। मामला थाना क्षेत्र के हटवारिया गांव का है। हटबरिया निवासी रत्नेश्वर प्रसाद सिंह ने थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत किया है कि उसका पालतू कुत्ता 17 दिसंबर की रात को गायब हो गया। उन्होंने कहा कि कुत्ते का रंग सफेद और मुंह काला है। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि 17 दिसंबर की रात उसके पड़ोस में बारात आई थी, उन्हें शक है की बारात में शामिल किसी गाड़ी चालक या अन्य ने उसका कुत्ता चोरी कर लिया है। पीड़ित रत्नेश्वर प्रसाद सिंह ने थानाध्यक्ष से इस मामले की तहकीकात कर गायब पालतू कुत्ते की बरामदगी की गुहार लगाई है।

इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की शिकायत पहली बार आया है। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]