सुपौल: तरंग क्विज प्रतियोगिता में हंसवाहिनी विद्यासागर के आकाश एवं प्रणव ने जीता प्रथम पुरस्कार

न्यूज डेस्क सुपौल: जवाहर नवोदय विद्यालय सुपौल में शुक्रवार को आयोजित तरंग प्रतियोगिता में हंसवाहिनी विद्यासागर निर्मली के आकाश एवं प्रणव ने प्रथम पुरस्कार जीता है। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंड के स्कूलों ने भाग लिया था। जिसमें कक्षा एक से बारहवीं तक के छात्रों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सभी विजेता को जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र प्रसाद ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जानकारी देते हुए हंसवाहिनी विद्यासागर स्कूल के निदेशक गौतम कुमार नागमणि ने बताया कि उनके विद्यालय के छात्रों ने जवाहर नवोदय एलुमनी एसोसिएशन द्वारा आयोजित तरंग क्विज प्रतियोगिता में आकाश कुमार और प्रणव कुमार ने जूनियर वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं लिटिल वर्ग में मुस्कान कुमारी और देवांश चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल कर निर्मली प्रखंड के साथ-साथ विद्यालय, माता पिता का नाम रौशन किया। उन्होंने बच्चों के इस सफलता का श्रेय विद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ साथ विद्यालय के एकेडमिक इंचार्ज सुमित कुमार को दिया। इस सफलता से विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों में बेहद हर्षों और उल्लास की खुशी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]