राघोपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा|करजाईन

जिले के करजाईन थाना क्षेत्र के हरिराहा और मोतीपुर पंचायत में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू, छातापुर विधानसभा प्रभारी प्रो बैद्यनाथ प्रसाद भगत, मंडल अध्यक्ष भारत सिंह, ममता झा, रमेश कुमार भगत उर्फ मुन्ना भगत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में पीएम उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, स्वास्थ्य जांच, कृत्रिम वर्षा आदि योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ जन जन तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से इस संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है।

योजनाओं से जुड़ी पुस्तिका और कैलेंडर वितरित करते हुए छातापुर विधानसभा प्रभारी प्रो बैद्यनाथ प्रसाद भगत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में केंद्र से भेजा 1 रुपया जनता तक पहुंचने में 15 पैसा बनकर पहुंचता था। आज मोदी सरकार में केंद्र सरकार की योजनाएं शत प्रतिशत जनता तक पहुंचे, इसकी फिक्र पीएम मोदी जी करते हैं। जनता से संवाद कर योजनाओं के सच्चे लाभार्थी की जानकारी उपलब्ध कराना ही इस यात्रा का ध्येय है।

वहीं मंडल अध्यक्ष भारत सिंह ने कहा कि यह मोदी सरकार के गारंटी का रथ है, केंद्र की योजनाओं का लाभ जन जन को मिले। इसलिए यह रथ पूरे देश में घूम रहा है।

मौके पर सिमराही नगर उप मुख पार्षद विनीता देवी, मोतीपुर मुखिया रामचंद्र राम, प्रदीप जायसवाल, गुणसागर यादव, भूषण गोल्ड, नरेश कुमार चौहान, चंदन कुमार, बिनोद झा, रामविलास सादा, अशोक यादव, जगदेव प्रसाद चौहान, श्याम पौद्दार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]