सुपौल: सिमराही में एसटीएस कंप्यूटर सेंटर का मनाया गया 10वां वार्षिक उत्सव, आयोजित हुए कई तरह के कार्यक्रम, उपस्थित लोगों ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन

न्यूज़ डेस्क सुपौल: प्रखंड क्षेत्र के सिमराही स्थित एसटीएस कंप्यूटर सेंटर का 10वां वार्षिक उत्सव रविवार को उत्साह पूर्वक मनाया गया। यह कार्यक्रम सिमराही स्थित मिथिला उत्सव भवन में आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान के बच्चों के द्वारा कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के छातापुर विधानसभा प्रभारी बैद्यनाथ प्रसाद भगत, पत्रकार अभयनंद कुमार दीपक, आशुतोष झा, अभाविप के कोसी विभाग प्रमुख प्रो रामकुमार कर्ण, एसटीएस कंम्यूटर सुपौल के डायरेक्टर आशीष कुमार एवं एसटीएस कंप्यूटर राघोपुर के डायरेक्टर अभिषेक कुमार ने सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

स्वागत गान के साथ बच्चों के द्वारा शानदार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद संस्थान के बच्चों ने एक से बढ़कर एक एक प्रदर्शन दिखाया। कार्यक्रम में बच्चों के बेहतरीन प्रदर्शन ने लोगो का मन मोह लिया। इस दौरान लोग कार्यक्रम के शुरुआत से लेकर अंत तक बैठे रहे और संस्था बच्चों के कार्यक्रमों का लुफ्त उठाये तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किये।

जानकारी देते हुए कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर अभिषेक कुमार ने कहा कि एसटीएस कंप्यूटर सेंटर का यह 10वां वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस वार्षिक उत्सव की तैयारी विगत पन्द्रह दिनों से चल रही थी। बच्चों ने बहुत ही कम समय मे इतना अच्छा तैयारी किया जो बहुत ही प्रशंसनीय है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन स्कूली बच्चों ने किया तो वही कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर ओमप्रकाश चौधरी, उमाशंकर दास, प्रमोद महासेठ, नीतीश सिंघानिया, उपेंद्र मंडल, अमित कुमार, सूरज कुमार, शुभम कुमार, अर्पणा सिंह, स्वीटी कुमारी, समीक्षा सिंह, अनुषा वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]