अररिया: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और शिक्षाविद पंडित मदन मोहन मालवीय के जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाया। पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में उनकी तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महापुरुष के योगदान पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने किया। बैठक में बैठक में भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी सह इस कार्यक्रम में प्रदेश द्वारा नियुक्त पदाधिकारी स्वदेश यादव और क्षेत्रीय सह प्रभारी नरेश शाह ने संबोधित किया।

क्षेत्रीय प्रभारी स्वदेश यादव ने बताया कि समाज में अंतिम पंक्ति में बैठे दलित का चिंतन सबसे पहले वाजपेयी जी ने ही किया। उन्होंने बताया कि 13 महीने की सरकार बनने पर परमाणु अप्रसार संधि का दुनिया में दुनिया का बड़ा देश के विरोध के बावजूद परमाणु परीक्षण किया। कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय के काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना को भी नहीं भुलाया जा सकता है।

बैठक को सिकटी के विधायक विजय कुमार मंडल, नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, पूर्व विधायक देवंती यादव, रानीगंज के पूर्व विधायक परमानंद ऋषिदेव, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, प्रदेश युवा मोर्चा मंत्री विशाल प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी भानु सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश राज ने भी संबोधित किया।

बैठक में महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, प्रताप मंडल, राकेश विश्वास, समीर मिश्रा, सतीश ठाकुर, सुधीर भगत, बिजली सिंह, विजय विश्वास, नगर अध्यक्ष संजय अकेला, राजेश चंद्र झा, चांदनी सिंह, नीरज झा, सुरेंद्र झा, सुष्मिता ठाकुर, ज्योति भगत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]