जन-जन तक केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जारी है विकसित भारत संकल्प यात्रा- सांसद

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

विकसित भारत संकल्प यात्रा का ध्येय देश के हर उस व्यक्ति तक पहुंचने का है, जो किसी कारणवश भारत सरकार की योजनाओं से वंचित रहा है। भारत सरकार की ओर से सबका साथ सबका विकास और विश्वास के साथ लोक कल्याणकारी अनंत योजनाएं चलाई जा रही है, जिसकी जानकारी आमजनों तक पहुंचे। इसलिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई है। उक्त बातें अररिया से सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने सिकटी विधानसभा अंतर्गत धर्मगंज पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कही। सांसद ने यात्रा में शामिल होकर स्थानीय लोगों के साथ विकसित भारत बनाने का संकल्प लेते हुए कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जहां भी जा रही है, वहां लोगों का विश्वास बढ़ा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू होने के बाद जिले में उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए हजारों लाभार्थियों ने आवेदन किया है। मौके पर ही अब तक 40 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड दिए जा चुके हैं। लाखों लोगों का हेल्थ चेकअप हो रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए हमारा संकल्प नया अररिया के निर्माण का भी है।उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे सभी इस अभियान से जुड़कर नया अररिया के निर्माण में आगे आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]