वाराणसी में सेवक साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित हुए डॉ अनुज प्रभात

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

काशी विश्वनाथ नगरी वाराणसी में साहित्य संघ के 32 वें वार्षिक अधिवेशन में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ अनुज प्रभात को सेवक साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। सेवक साहित्य श्री 2023 से सम्मानित करते हुए अंग-वस्र सहित मोमेंटो प्रदान कर अलंकृत किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन सोच विचार पत्रिका समूह के संपादक नरेंद्र नाथ मिश्र के संयोजन में साहित्य संघ वाराणसी के द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी जयंती के मौके पर किया गया था। कार्यक्रम मुख्य अतिथि प्रसिद्ध गीतकार डॉ बुद्धि नाथ मिश्र और अध्यक्ष प्रसिद्ध गज़लकार ओम निश्चल  की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम डॉ अनुज प्रभात को प्राप्त होने वाले इस सम्मान को लेकर स्थानीय साहित्यकार एवं गणमान्य  नागरिक उत्तर प्रदेश में डॉ अनुज प्रभात को मिलने वाले इस सम्मान लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और डॉ अनुज प्रभात को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]