स्कूल के दो छात्रों के गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन छात्र हुए चोटिल, दो का फटा सर

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज के प्लस टू स्तरीय ली अकादमी उच्च विद्यालय से लेकर राजेंद्र चौक का इलाका बुधवार को छात्रों के दो गुटों के लिए रणक्षेत्र बन गया। छात्रों के दो गुटों की लड़ाई में बाहरी असामाजिक तत्वों के ए जाने के कारण दोनों गुटों में कई चरणों में जमकर मारपीट हुई। जिसमे करीब सात लोगों को चोटे आई। वहीं दो छात्रों का सर फट गया। जिसका इलाज स्थानीय चिकित्सक से कराया गया। इस दौरान काफी अफरातफरी मचा रहा। दोनों ओर से लात घुस्सा सहित बांस से मारपीट की गई। हालांकि झगड़ा के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया। कहा जाता है कि सह शिक्षा वाले ली अकादमी स्कूल में किसी लड़की को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हुई थी और यह मारपीट पिछले कई दिनों से नियमित तौर पर स्कूल से छुट्टी के बाद चलता था। आए दिन दोनों गुट आपस में मारपीट की घटना को अंजाम दे रखा था और इसी कड़ी में दोनों गुट की ओर से अपने अपने मुहल्ले से बाहरी लोगों को अलग अलग स्थानों पर बुलाकर जमा कर रखा गया था और छुट्टी के बाद अचानक दोनों गुट आपस में भीड़ गए। इस दौरान पूरे सड़क में अफरातफरी का माहौल बना रहा। अफरातफरी के बीच स्कूल से निकली छात्राएं अगल बगल के घरों में जबरन घुसकर छिप गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले चरण में दो स्थानों पर हुए मारपीट के बाद स्कूल के प्रिंसिपल तेग बहादुर सिंह और स्कूल के शिक्षक स्कूल से बाहर निकलकर राजेंद्र चौक तक आकर छात्रों को खदेड़ दिया। वापस छात्रों को स्कूल की ओर ले गए। लेकिन थोड़ी देर बाद ही बाहरी तत्व मौके पर पहुंचकर जिसको जहां देखा, मारपीट करना शुरू कर दिया। उसके बाद दूसरे पक्ष से भी लोग आ धमके और दोनो गुटों के बीच जमकर हाथापाई हुई और पूरा इलाका भगदड़ और मारपीट के कारण रण क्षेत्र बना रहा। बाद में मुहल्ले के लोगों ने छात्रों के दोनों गुट और बाहरी तत्व को वहां से खदेड़ कर भगाया।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन स्कूल में छुट्टी के समय लड़कों द्वारा लड़कियों पर फब्तियां कसकर छेड़खानी के साथ मारपीट की घटना होते रहती है। बावजूद इसके किसी तरह का कोई रोकथाम न तो स्कूल प्रबंधन और न ही स्थानीय प्रशासन की ओर से की जाती है। जबकि स्कूल में छात्र और छात्राओं की बढ़ी संख्या के मद्देनजर स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन की पेट्रोलिंग और तैनाती आवश्यक करार दे रहे हैं। बुधवार को हुए मारपीट के मामले में प्लस टू स्तरीय राजकीय ली अकादमी उच्च विद्यालय के प्रिंसिपल तेग बहादुर सिंह ने स्कूली छात्रों को चिन्हित करते हुए उनलोगो के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]