सुपौल: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 139वां स्थापना दिवस

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष जमील अनवर उर्फ टुना के द्वारा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 139वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर झंडोत्तोलन किया गया।

जानकारी देते हुए जमील अनवर उर्फ टुना ने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस को मजबूत करने का निर्णय लिया और गांव गांव जाकर मोदी सरकार की जूमला का भंडाफोड़ करते हुए कांग्रेस के नीतियों का प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। 

मौके पर डॉ रमेश प्रसाद यादव, मोहम्मद मत अली उर्फ बेचन, जमालुद्दीन, पूर्व सरपंच मोहम्मद फैयाज आलम, जीवछ राम, मोहम्मद जियाउद्दीन, मोहम्मद जहांगीर, मोहम्मद फिरोज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]