सुपौल: सड़क किनारे खड़ी ट्रक के चोरी होने की थाने में की गई शिकायत

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी वार्ड नंबर 19 में सड़क किनारे खड़ी ट्रक के चोरी हो जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस संबंध में ट्रक मालिक दिनापट्टी निवासी पूजा कुमारी ने पिपरा थाना में लिखित आवेदन देकर ट्रक चोरी हो जाने की शिकायत की है। जिसमें पूजा कुमारी पति अरविंद चौधरी ने कहा है कि उसका ट्रक टाटा एलपीटी 2518 टीसी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 11S  8518 है। बीती रात ट्रक को घर के पास ही मेन रोड एनएच 327ई के किनारे खड़ी कर दी गई थी। लेकिन जब अहले सुबह उठकर देखा तो ट्रक सड़क किनारे से गायब था। जिसके बाद आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई। लापता ट्रक का कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद पूजा कुमारी ने इसकी लिखित शिकायत पिपरा थाने से कर ट्रक की बरामदगी की गुहार लगाई है।

इस बाबत पूछे जाने पर पिपरा थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन मिली है मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]