सुपौल: बाल श्रम उन्मूलन से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की आयोजित की गई बैठक, जिलाधिकारी ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

न्यूज डेस्क सुपौल:

बाल श्रम उन्मूलन से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिलाधिकारी के कार्यालय वेश्म में आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में नामांकन, उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ इत्यादि ससमय प्रदान करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। वहीं जिलाधिकारी ने जिला अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में विमुक्त कुल 30 बाल श्रमिकों के समुचित पुनर्वास हेतु सभी सदस्यों/कल्याणकारी विभागों को राज्य कार्य योजना अंतर्गत अपने-अपने विभागों के कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश दिया। साथ ही सघन धावा दल का संचालन करते हुए सभी प्रखंडों में कार्यरत बाल श्रमिकों को विमुक्त करने हेतु धावा दल सदस्यों को निदेश दिया गया।

वहीं बैठक में बाल श्रम को सामाजिक कुप्रथा बताते हुए इसके उन्मूलन हेतु पंचायती राज संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त करते हुए व्यापक प्रचार- प्रसार व जागरूक कार्यक्रम के आयोजन पर भी बल दिया गया।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुपौल, श्रम अधीक्षक सुपौल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति एवं सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]