विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरा कर रही है गरीबों की आस: प्रदीप कुमार सिंह

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने गुरुवार को पलासी प्रखंड के पकड़ी एवं नटकाखुर्द पंचायत के लाभार्थियों व स्थानीय लोगों से संवाद कर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दिया एवं यात्रा के दौरान लगाए गए कैम्प में योजनाओं से वंचित लोगों का नाम सूची में जुड़वाया।

मौके पर सांसद ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान चल रही मोदी की गारंटी गाड़ी गरीबों की हर आस पूरी करने के साथ उनके चेहरे पर मुस्कान लाने वाली है। मोदी जी की यह गारंटी गाड़ी केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की गारंटी है। जिले के हर पंचायत पहुंच रही यह गाड़ी मुफ्त में गरीबों के स्वास्थ्य जांच करने के साथ मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही हर योजनाओं से लोगों को जोड़ भी रही है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी मोदी की इस गारंटी गाड़ी तक पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। कार्यक्रम में पकड़ी की मुखिया संगीत मल्लिक, नकटाखुर्द पंचायत के मुखिया वीरेंद्र पासवान, महलगांव पंचायत के मुखिया संजय यादव के साथ कई पंचायत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]