जेडपीएस का तीन दिवसीय 11वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जोगबनी के जेनिथ पब्लिक स्कूल का अंतर विद्यालय 11वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसका उद्घाटन जोगबनी रेलवे स्टेशन रोड में स्कूल के निदेशक खुर्शीद खान, प्रिंसिपल कविता खान, योगगुरु मुकेश सिंह, मंटू भगत, मनोज खंडेलवाल, नरेश प्रशाद, मनोहर राठी, कन्हैया डालमिया, राजेश्वर साह, अनुप दास ने मशाल प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात स्टेशन रोड से हाई स्कूल के मैदान तक मशाल के साथ एक रैली निकाली गई।

खेलकूद प्रतियोगिता में सौ मीटर, 400 मीटर का रेस का आयोजन किया गया। अपने अपने वर्गों मेंप्रथम राहुल कुमार, सुप्रिया, अकबर, सारथी झा, द्वितीय स्थान पर अंकित कुमार, ऋषिका, प्रियाँशु, प्रतीक्षा, तृतीय स्थान पर सौरव, शादीया, रुपेश, साहिना ने बाजी मारी।
शाटपुट प्रतियोगिता मे क्लास 7 से 10 तक मे प्रथम फैज़ अली, अकबर अली द्वितीय जगदीस यादव, अनुज कुमार और तृतीय स्थान पर कुमार और प्रियांशु पासवान रहे। जबकि डिसकस थ्रो मे प्रथम फैज़ अली, अकबर अली, द्वितीय स्थान पर राहुल कुमार, अनुज कुमार तथा तृतीय स्थान पर अरबाज़ और नसर इमाम ने बाज़ी मारी।

इस प्रतियोगिता के शुरुआत मे प्रिंसिपल कविता खान ने अपने उद्घाटन भाषण मे बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए कहा की जरूरी नही की हम हर खेल मे जीते। जरूरी है कि प्रतियोगिता मे भाग लेना। उन्होंने बताया की ये प्रतियोगिता 30 दिसंबर तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]