पंचायत उपचुनाव सुपौल: विशनपुर दौलत में मीरा देवी मुखिया पद से विजयी घोषित, अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 433 मतों से किया पराजित

रिपोर्ट: ब्रजेश कुमार|राघोपुर

जिले के राघोपुर प्रखंड के विशनपुर दौलत पंचायत के उप चुनाव की मतगणना शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। इस दौरान अपने अपने प्रत्याशियों का नतीजा सुनने के लिए मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे जैसे रुझान सामने आ रहा था, वैसे वैसे प्रत्याशियों के बीच जश्न का महौल बनता जा रहा था।  दरअसल, उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे लोगों में किसी को ताज मिला तो किसी को निराशा हाथ लगी। वहीं विजयी प्रत्याशियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सर्टिफिकेट प्रदान किया।

नवनिर्वाचित मुखिया को सर्टिफिकेट प्रदान करते अधिकारी

पूर्व मुखिया के पदमुक्त होने के बाद पत्नी ने बरकरार रखी सीट:

राघोपुर प्रखंड के विशनपुर दौलत पंचायत के मुखिया पद पर मीरा देवी विजयी हुई। प्रखंड के विशनपुर दौलत पंचायत में मुखिया भूपेंद्र कुमार मेहता पर तथ्य छिपाने को लेकर उन्हें पदमुक्त कर दिया गया था। जिसके बाद सीट रिक्त हो गया था। पति का सीट बरकरार रखने के लिए पत्नी मीरा देवी ने मुखिया पद पर चुनाव लड़कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 433 मतों से पराजित किया। मीरा देवी को 2272 मत मिले और निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभिषेक कुमार को 1839 मत प्राप्त हुआ।

चुनाव परिणाम जानने के लिए उमड़ी समर्थकों की भीड़

जीत के बाद न्यूज़ एक्सप्रेस बिहार को संबोधित करते हुए नव निर्वाचित मुखिया मीरा देवी ने कहा कि यह जीत हमारी नहीं, बल्कि आम जनता की जीत है। उन्होंने जीत के बाद समस्त जनता का आभार प्रकट किया।

जीत के बाद जश्न मनाते हुए समर्थक

जाने किस मुखिया प्रत्याशी को कितना मत मिला:

मीरा देवी – 2272, अभिषेक कुमार – 1839, बबीता देवी – 1433, रामदेव शर्मा – 272, संजय कुमार चौधरी – 78

वार्ड पंच पद के लिए भी हुआ मतगणना: 

राघोपुर के ही मोतीपुर पंचायत के वार्ड पंच के पद पर नजमुन खातून विजयी हुई। नजमुन खातून को 193 मत मिले और निकटतम प्रतिद्वंद्वी कल्याणी देवी को 152 मत प्राप्त हुआ।

इधर, मतगणना को लेकर राघोपुर प्रखंड कार्यालय में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। कार्यालय के सभी द्वार पर जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। जिलाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार को अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी ओमप्रकाश, अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी, थानाध्यक्ष रजनीश केसरी, आरओ देवकृष्ण कामत, बीसीओ सूरज कुमार एवं मयंक कुमार के साथ दर्जनों पुलिस-पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]