अररिया: दुष्कर्म के फरार आरोपी के घर पुलिस ने की संपत्ति की कुर्की जब्ती

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अररिया महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मो मोजम्मिल के घर संपत्ति की कुर्की जब्ती की। बलात्कार कांड के आरोपी मो मोजम्मिल पिता मो जाबूल लंबे समय से फरार चल रहा था। अदालत से वारंट जारी होने के बाद सिमराहा थाना क्षेत्र स्थित डोरिया सोनापुर में उनके घर पर इस्तिहार भी चिपकाया भी गया था। बावजूद इसके वह सरेंडर नहीं किया। जिसके बाद अदालत के निर्देश पर शनिवार को उनके घर और संपत्ति की कुर्की जब्ती की गई। इस दौरान पुलिस ने उनके घर में सभी समान के साथ उनके घर के दरवाजे और खिड़की उखाड़कर अपने साथ ले गई। पुलिसिया कुर्की जब्ती के दौरान भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]