अररिया: दिसंबर माह में 2131 लीटर शराब के साथ 199 की हुई गिरफ्तारी, खनन विभाग ने वसूले 3.30 लाख जुर्माने की राशि

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

डीडीसी संजय कुमार की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था, भू-विवाद, थाना जनता दरबार एवं धार्मिक संरचना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित परमान सभागार में की गई। बैठक में मुख्य रूप से दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई, थाना जनता दरबार, लोक भू-अतिक्रमण, थाना भवन के लिए भूमि की उपलब्धता, अनाधिकृत धार्मिक संरचना, उत्पाद विभाग एवं विधि प्रशाखा, निलाम पत्र, खनन, शस्त्र का नवीकरण, चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन, लोक शिकायत निवारण, न्यायालय वाद, भू-समाधान से संबंधित कार्यों की अंचल एवं थानावार गहन समीक्षा की गई। इस दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बैठक में बताया गया कि इस माह में भूमि विवादों से संबंधित कुल 89 मामलों का निष्पादन किया गया है। मध निषेध की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इस माह में 20 दिसम्बर तक छापेमारी के दौरान उत्पाद एवं पुलिस विभाग द्वारा कुल 103 अभियोग दर्ज किए गए हैं। कुल 199 की गिरफ्तारी हुई है। वहीं कुल 2131.47 ली0 शराब जब्त किया गया है। साथ ही साथ 15 वाहनों को भी जब्त किया गया है। खनन विभाग की समीक्षा के क्रम मे बताया गया कि नवम्बर 2023 में कुल 16 वाहनों को जब्त करते हुए 3 लाख 30 हजार 655 रूपये जुर्माना भी वसूल किया गया है। बैठक में इसी प्रकार अन्य विभागों के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।

वहीं बैठक में सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि नियमित रूप से थाना जनता दरबार का आयोजन करना सुनिश्चित करें। साथ ही भू-विवाद से संबंधित मामलों का त्वरित गति से निष्पादन सुनिश्चित करें। उप विकास आयुक्त द्वारा बैठक में भू समाधान की समीक्षा के क्रम में अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिये। भू-अतिक्रमण की समीक्षा के दौरान सीओ एवं संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को लंबित सभी पुराने मामलों को प्राथमिकता के साथ अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, विशेष कार्य पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया एवं फारबिसगंज, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, जिला खान पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं संबंधित जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]