कचरा प्रबंधन को लेकर दुकानदारों के बीच डस्टबिन का वितरण

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी आईएएस शैलजा पांडेय के दिशा निर्देश पर नगर परिषद प्रशासन की ओर से शहर को साफ सुथरा रखने के लिए शनिवार को दुकानदारों के बीच डस्टबिन का वितरण किया गया। दुकानदारों के बीच डस्टबिन वितरण का शुभारंभ एसडीएम शैलजा पांडेय ने मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी वंदना कुमारी के साथ किया गया।

मौके पर पार्षद चांदनी सिंह, गणेश गुप्ता, उमाशंकर यादव उर्फ बुलबुल यादव, प्रभारी प्रधान सहायक कुंदन सिंह, स्वच्छता प्रभारी सूरज कुमार सोनू के साथ नगर परिषद के अन्य कर्मचारी मौजूद थे। मुख्य बाजार के सभी दुकानदारों के बीच घूम घूमकर डस्टबिन का वितरण किया गया और दुकानदारों से अपील की गई कि सुबह में दुकान या प्रतिष्ठान के खोलने के बाद लगने वाले झाड़ू से जमा कचड़े को डस्टबिन में रखे और सुबह के वेला में नगर परिषद के कचड़े को गाड़ी में उसे डाल दे। शहर की साफ सफाई में दुकानदारों को भी सकारात्मक सहयोग की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]