अररिया: स्नातक प्रथम खंड के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के फारबिसगंज कॉलेज इकाई ने शनिवार को फारबिसगंज कॉलेज के प्राचार्य डॉ पी के मल्लिक को पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नाम एक ज्ञापन सौंप कर स्नातक प्रथम खंड सत्र 2023-24 के परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने की मांग की है। कॉलेज मंत्री प्रिंस कश्यप के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी के मालिक से भेंटकर छात्रों को होने वाली समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।

सौपे गए ज्ञापन में कॉलेज मंत्री ने बताया कि स्नातक प्रथम खंड सत्र 2023–2024 के परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि 25 दिसंबर 23 से 30 दिसंबर 23 तक निर्धारित की गई थी। परंतु कई ऐसे छात्र एवं छात्राएं है जो परीक्षा प्रपत्र भरने से अभी भी वंचित रह गए है। जिससे छात्रों में परीक्षा को लेकर मानसिक तनाव बढ़ रहा है। जिससे छात्रों को काफी परेशानी भी उठानी पड़ रही है। इसलिए पूर्णिया विश्वविद्यालय जल्द से जल्द पुनः अंतिम रूप से  परीक्षा प्रपत्र भरने हेतु तिथि जारी करें।तिथि की घोषणा नहीं होने पर अभाविप के द्वारा छात्रों के हित के लिय चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होने की बात कही गई है।

मौके पर कॉलेज मंत्री प्रिंस कश्यप, विभाग सह संयोजक आकाश श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवम साह, आयुष भगत, आदित्य झा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]