अररिया: आरटीआई एक्टिविस्ट ने एसडीएम को सूची सौंप अवैध अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटर पर की कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज शहर सहित अनुमंडल क्षेत्र में चल रहे अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर, अवैध लैब पोथोलॉजी सेंटर की जांच कर कार्यवाही करने को लेकर बिहार विकास युवा मोर्चा के अध्यक्ष सह आरटीआई एक्टिविस्ट प्रसेनजीत कृष्ण ने फारबिसगंज एसडीएम को पत्र लिखा है।। उन्होंने कहा है कि अनुमंडल क्षेत्र में कई फर्जी दस्तावेज बनाकर अल्ट्रासाउंड सेंटर, पैथोलॉजी सेंटर चलाया जा रहा है, जो नियम का पालन किये बगैर अवैध तरीके से संचालित हो रहा है। प्रसेनजीत कृष्ण ने आवेदन में 17 अल्ट्रासाउंड सेंटरो का नाम लिखकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन की एक प्रति जिलाधिकारी अररिया को भी प्रेषित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जिले भर में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरो की भरमार है, जो नियम को ताक पर रखकर संचालित किया जाता है। जिसके ऊपर समय समय पर छापेमारी होती है, लेकिन विभाग से पुनः सांठ-गांठ करके सेंटर को खोल लेता है।
वहीं आरटीआई एक्टिविस्ट द्वारा दिए गए आवेदन के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि विभाग इस आवेदन को सिर्फ फाइलों तक ही सीमित रख देती है, या फिर कार्रवाई कर अवैध तरीके से संचालित ऐसे जांच केंद्रों पर कार्रवाई कर आमलोगों को राहत देने की दिशा में अपना कदम बढ़ाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]