Amrit Bharat Express: PM नरेंद्र मोदी की अयोध्या को नई सौगात, देश की पहली अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

न्यूज डेस्क:

एक ओर जहां अयोध्या (Ayodhya) में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगामी 22 जनवरी को भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी जोरों पर है, वहीं इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अयोध्या को एक नई सौगात भेंट किया है। जानकारी अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी अपने एक दिन के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने दो नई अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहे। पहली अमृत भारत ट्रेन दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस है। वहीं दूसरी ट्रेन- मालदा टाउन-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) अमृत भारत एक्सप्रेस है।

जानिए दरभंगा-अयोध्या अमृत भारत का टाइम टेबल:

जानकारी अनुसार अयोध्या धाम के रास्ते दरभंगा और आनंद विहार टर्मिनस के बीच गाड़ी संख्या 15557/15558 दरभंगा- आनंद विहार टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस हफ्ते में दो दिन चलेगी। दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन (15557)  सोमवार और गुरुवार को दोपहर तीन बजे दरभंगा से रवाना होगी। ये ट्रेन अगले दिन आनंद विहार टर्मिनस दोपहर 12.35 बजे पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 15558 आनंद विहार टर्मिनस से मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर 3.10 बजे रवाना होगी। ये ट्रेन अगले दिन सुबह 11.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वहीं दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस दोनों तरफ कामतुल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगानिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बाघा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मानकपुर, अयोध्या धाम, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टुंडला, अलीगढ़ जंक्शन पर रुकेगी।

मालदा टाउन-SMVT बेंगलुरु अमृत भारत ट्रेन का टाइम टेबल:

मालदा टाउन- SMVT बेंगलुरु ट्रेन (13434) मालदा टाउन से हर रविवार सुबह 08.50 मिनट पर रवाना होगी। ये ट्रेन SMVT बेंगलुरु मंगलवार को रात तीन बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 13433 नौ जनवरी 2024 से हर गुरुवार को दोपहर 1.50 बजे रवाना होगी। ट्रेन मालदा टाउन शनिवार को सुबह 11 बजे पहुंचेगी। दोनों तरफ ये ट्रेन न्यू फरक्का जंक्शन, रामपुर हाट, बोलपुर शातिं निकेतन, बर्द्धमान जंक्शन, दानकुनी, अंदुल, खड़कपुर जंक्शन, बेल्दा, जालेश्वर, बालसोर, सोरो, भद्रक, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड जंक्शन, विशाखापट्टनम, टुनी, समलकोट जंक्शन,राजमुंद्री ट्रेन, इलुरु, विजयवाड़ा जंक्शन, तेनाली जंक्शन, चिराला, ओंगोले, नेल्लौर, गुडूर जंक्शन, रेनीगुंटा जंक्शन, जोलारपट्टी स्टेशन पर रुकेगी।

अमृत भारत ट्रेन आम जनता के लिए कम बजट में लग्जरी के साथ उन्हें उनकी यात्रा में काफी सुविधाजनक रहेगी। अमृत भारत एक्सप्रेस में 22 नॉन एसी कोच शामिल है। इसमें 14 कोच स्लीपर के बने हुए हैं और आठ कोच जनरल हैं। इस ट्रेन की खासियत है कि हर सीट के पास चार्जिंग सॉकेट लगाए गए हैं, ताकि यात्रियों को मोबाईल चार्जिंग में किसी प्रकार की असुविधा न हो। पहले आम ट्रेनों में दो ही चार्जिंग सॉकेट हुआ करते थे, अब हर सीट के पास एक चार्जिंग सॉकेट लगाया गया है। इसके अलावा पीने के पानी की मशीन को भी अत्याधुनिक तरीके से बनाया गया है, ताकि आप बिना हाथ लगाए नीचे बने पैडल को प्रेस करके पानी पी सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]