अररिया: नववर्ष सेलिब्रेट करने वाले भारतीय पर्यटकों के साथ नेपाल पुलिस करेगी मैत्रीपूर्ण व्यवहार

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जोगबनी से नेपाल प्रवेश करने वाले भारतीय पर्यटक को नेपाल के ट्रैफ़िक पुलिस के द्वारा पूरी तरह से मैत्री पूर्ण व्यवहार की जाएगी। नववर्ष की पूर्व संध्या जोगबनी सीमा से नेपाल जाने वाले भारतीय वाहन से पिकनिक मनाने जाने वाले वाहन को ट्रैफ़िक जांच के दौरान मैत्री पूर्ण व्यवहार हो, इसको  लेकर भारत नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक मंच के प्रमुख सलाहकार व नेपाली कांग्रेस के युवा नेता महेश साह  व अध्यछ राजेश कुमार शर्मा के द्वारा ट्रैफ़िक पुलिस निरीक्षक संतोष न्योपैन से मुलाकात कर सभी समस्या से अवगत कराया गया। निरीक्षक न्योपैन ने इन मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए कहा कि किसी भी पर्यटक को किसी भी प्रकार का ट्रैफ़िक पुलिस के द्वारा परेशानी नही होगी वही इनके अधीन रहे सभी कर्मचारी को निर्देश दिया है कि किसी भी प्रकार असुविधा पर तुरंत मदद करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]